-->
Haryana Paper Leak : पेपर लीक में CM भी दोषी - अभय चौटाला

Haryana Paper Leak : पेपर लीक में CM भी दोषी - अभय चौटाला

 चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने मीडियाकर्मियों का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मीडियाकर्मी को विधानसभा में रोकना उचित नहीं था। पे्रस के लोगों के साथ जिस तरह का दुव्र्यवहार हरियाणा की भाजपा गठबंधन सरकार ने किया उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां विधानसभा में कर्मचारी और 90 विधायक बैठ सकते हैं तो मीडियाकर्मी क्यों नहीं?
 पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि चाहे एचपीएससी, एसएससी या फिर शिक्षा बोर्ड है, उनमें भर्ती पेपर के लिए तीन लोगों की जिम्मेदारी होती है जिसमें बोर्ड अध्यक्ष, सचिव और कांफिडेंशियल असिस्टेंट शामिल हैं, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। क्योंकि बोर्ड के अध्यक्ष को मुख्यमंत्री नियुक्त करता है इसलिए वो भी बराबर के दोषी हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के फार्म प्राइवेट एजेंसियों द्वारा भरे गए जिसमें आठ लाख बच्चों ने सौ-सौ रुपए में फार्म भरे। कुल मिलाकर आठ करोड़ की रकम बनती है जो रकम बोर्ड के खाते में जानी चाहिए थी वो सीधे प्राइवेट फर्म के खाते में गई।

 इस फर्म का नाम एचकेसीएल है जो कि गुजरात की कंपनी है और पंचकूला से ऑपरेट करती है। पिछले छह साल में 28 भर्ती पेपर लीक हुए हैं जो कि 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का घोटाला है। भाजपा सरकार ने पेपर लीक में ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जिनका दूरदराज का भी वास्ता नहीं था। पेपर में दिए गए प्रश्नों को पढक़र बेहद हैरानी हुई, इन प्रश्नों का पुलिस की भर्ती से कोई वास्ता नहीं था। विपक्ष के लोग जो सदन में बैठे हैं उन्होंने जो मुद्दा उठाया वो आधा-अधूरा था। उन्होंने असली दोषी का नाम तक नहीं लिया क्योंकि इनको जानकारी ही नहीं थी। इन्होंने पेपर लीक का मुद्दा भी तक उठाया जब हमने महामहिम को इसके लिए ज्ञापन सौंपा और जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

0 Response to "Haryana Paper Leak : पेपर लीक में CM भी दोषी - अभय चौटाला"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article