-->
AAP UP : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीषा सिसौदिया के द्वारा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

AAP UP : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीषा सिसौदिया के द्वारा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

 दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में संयुक्त प्रेसवार्ता में कहाँ कि -
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश सांसद संजय सिंह एवं सभाजीत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आगाज कर रही है, पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस तिरंगा यात्रा के साथ एक संकल्प लेगा।  
 75 वर्ष की आजादी के इतिहास में देश की राजनीति ने तिरंगे के लिए वह काम नहीं किया जिससे तिरंगा भी उस राजनीति पर आन बान शान महसूस कर सके।

आज हमारी आन बान शान तिरंगा, हमसे पूछता है कि आजादी के 75 वें साल में उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों हो रहा है कि एक प्रसूता को अस्पताल के बाहर  बेड न मिलने के कारण सड़क पर एक बच्चे को जन्म देना पड़ता है! 

आज हमारी आन बान शान तिरंगा, हमसे पूछता है कि उत्तर प्रदेश में आजादी के 75 वें साल में भी सरकारी स्कूलों की हालत इतनी अच्छी क्यों नहीं हो पाई है कि एक गरीब से गरीब आदमी का बच्चा भी अच्छी शिक्षा पा सके!  
आज आजादी के 75 साल साल बाद भी उत्तर प्रदेश में रोजगार की हालत यह क्यों नहीं हो पाई है कि पढ़ने लिखने के बाद एक किसान का, एक मजदूर का, एक आम आदमी का बेटा एक अच्छी नौकरी पा सके? 

आजादी के 75 साल बाद भी उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार क्यों है जो दूसरे राज्य के शिक्षा मंत्री पुलिस बल लगाकर रोकती है सिर्फ इसलिए क्योंकि वह उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों का हाल देखना  चाहता है! 

हम तो आन बान शान तिरंगे पे मानते हैं मगर जब कोई मजबूर प्रसूता सड़क पर अपने बच्चे को जन्म देती है तो हम तो तिरंगे की आन बान शान में कमी तो आती है। 

आज आजादी के 75 वें साल में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल में मिड डे मील के नाम पर नून-रोटी खिलाई जाती है और जब आप में से कोई पत्रकार आवाज उठाता है तो उसको 6 महीने की सजा दे दी जाती है जेल में उठा कर डाल दिया जाता है।

आज आजादी के 75 वें साल में उत्तर प्रदेश में एक ऐसी नाकारा सरकार चल रही है जो केवल विज्ञापन के दम पर चल रही है, जो केवल प्रशासन द्वारा किसी भी सवाल को कुचलने के दम पर चल रही है।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है, युवाओं की कोई सुरक्षा नहीं है, किसानों की कोई सुरक्षा नहीं है, रोजगार नहीं है, ऐसी नकारा सरकार चल रही है यहाँ। 

0 Response to "AAP UP : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीषा सिसौदिया के द्वारा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article