-->
AAP Haryana :आप का किसान बचाओ प्रदेश बचाओ अभियान

AAP Haryana :आप का किसान बचाओ प्रदेश बचाओ अभियान

 'किसान बचाओ प्रदेश बचाओ' अभियान के तहत किसान जोड़ो गाँव जोड़ो कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी को किसानो का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
आम आदमी पार्टी हरियाणा किसान सेेेल प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि, देश के अन्नदाता किसानो की दशा वर्तमान मे बड़ी विकट परिस्थितियों से गुजर रही है ,प्रदेश सरकार हो या केन्द्र सरकार हो ,किसानो के प्रति उपेक्षा कर रही है ,खाद एवं लागत तेजी से महँगे हो गए हैं किसानों की फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है ,आज वर्तमान सरकार द्वारा किसान आयोग का गठन करना चाहिए, जिससे किसानो की समस्याओं की समीक्षा करके उनका समुचित व्यवस्था से निराकरण किया जा सके । 
 देश की तरक्की का रास्ता खेतों एवं खलियानो से होकर गुजरता है। जिस देश का किसान गरीब होगा ,वह देश कभी भी विकसित नहीं हो सकता ।वर्तमान सरकारों को चाहिए कि वे प्रदेश स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए किसान आयोग का गठन करे जिससे किसानों की परिस्थितियों पर विचार विमर्श हो सके और विधिवत उनकी समस्या का हल निकल सके । इन मौके पर किसान सेल हरियाणा के सभी सदस्य व किसान उपस्थित रहे।

0 Response to "AAP Haryana :आप का किसान बचाओ प्रदेश बचाओ अभियान"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article