-->
Kisan : भारतीय किसान यूनियन भानु ने केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डा० लोकेश प्रजापति को किसानों की समस्याएं बताई

Kisan : भारतीय किसान यूनियन भानु ने केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डा० लोकेश प्रजापति को किसानों की समस्याएं बताई

ग्रेटर नोएडा, किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन भानु का एक प्रीतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डा० लोकेश प्रजापति से मिला किसानों ने जहां है जैसी है के आधार पर किसानों की आबादियों का निस्तारण, 10% के आवासीय प्लाट, नक्सा नीति का विरोध सहित सरकारी व ग़ैर सरकारी नौकरियों में सभी संस्थाओं में पिछड़े वर्ग व किसानों की भागीदारी के लिए समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। 
 डा० लौकेश कुमार प्रजापति ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व यमुना विकास प्राधिकरण में पिछड़े वर्ग व  किसानों की समीक्षा करने के लिए पहुँचे थे। माननीय मंत्री जी ने पिछड़े वर्ग व किसानों की समस्या सुनी और बाद में ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।                        
 यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ़ से अधिकारियों में  मुख्यकार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह , ACO रविंदर कुमार,  , OSD सदा नन्द गुप्ता,प्रोजेक्ट मैनेजर k k singh आदि मौजूद रहे और बारी बारी से सभी समस्याओं पर जवाब तलब कर समीक्षा की गयी और अधिकारियों से जल्द पिछड़े वर्ग की भागीदारी का लिखित डाटा तैयार कर जानकारी देने का आदेश दिया। 
 किसानों की तरफ़ से समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर, प्रदेश महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान , प्रदेश प्रवक्ता मास्टर महकार नागर, जिला अध्यक्ष राजीव नागर,जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार नागर, सतीश कसाना, अजित शर्मा तहसील उपाध्यक्ष, मोहन लाल शर्मा, मनोज कसाना, सतीश नागर आदि मौजूद रहे।

0 Response to "Kisan : भारतीय किसान यूनियन भानु ने केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डा० लोकेश प्रजापति को किसानों की समस्याएं बताई"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article