-->
Kisan Andolan : किसान महिला संसद का स्वागत करने जा रही महिलाओं को पुलिस ने रोका

Kisan Andolan : किसान महिला संसद का स्वागत करने जा रही महिलाओं को पुलिस ने रोका

आज किसान संसद का मोर्चा महिलाओं के नाम रहा और आज महिलाओं ने किसान संसद की कार्यवाही का संचालन किया। इस महिला किसान संसद का स्वागत करने आई, प्रगतिशील महिला संगठन दिल्ली की सदस्यों ने कहा कि, यह देश की महिलाओं के लिए बहुत शानदार दिन है। किसान आंदोलन की ताकत ने सरकार को मजबूर कर दिया कि वह 200 किसानों को रोजाना संसद मार्ग पर पहुंचकर समानांतर किसान संसद कर सकें।

  आज जंतर मंतर पर महिलाओं द्वारा आयोजित केवल महिलाओं की भागीदारी के साथ एक किसान विरोध संसद चल रही है। यह कदम इस वृहद लड़ाई में उनकी व्यापक भूमिका को भी दर्शाता है और देश की खेती में उनके केंद्रीय काम को भी। दिल्ली की महिलाएं उन्हें सलाम कर रही हैं! उनका स्वागत कर रही हैं!

दिल्ली की महिला संगठनों की प्रतिनिधि आज सांकेतिक संख्या में उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुईं। संगठन की महिलाओं ने बताया कि, सांकेतिक संख्या इसलिए रखी गई ताकि सरकार इसका बहाना बनाकर किसान संसद के विरोध को रोक ना दे। इसके बावजूद केंद्र सरकार की दिल्ली पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया और घंटों बंधक बनाकर रखा। 

0 Response to "Kisan Andolan : किसान महिला संसद का स्वागत करने जा रही महिलाओं को पुलिस ने रोका"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article