-->
किसान आंदोलन : संयुक्त किसान मोर्चे ने दी फादर स्टेन स्वामी को श्रदांजलि

किसान आंदोलन : संयुक्त किसान मोर्चे ने दी फादर स्टेन स्वामी को श्रदांजलि

Kisan Gazipur Border
  संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किसान मोर्चा गाजीपुर ने आज फादर स्टेन स्वामी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ कहा कि पूरी कानून व्यवस्था ने उनके साथ बड़ा अन्याय किया है।
कई किसान संगठनों के नेताओं ने आज मोर्चे की बैठक में फादर स्टेन स्वामी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि झारखंड के आदिवासी लोगों के अधिकारों के लिए वे समर्पित ढंग से लड़ते रहे। उन्होने भीमा कोरेगांव मामले में उनको फर्जी पाबंद करने की निंदा की और कहा कि उन्हें बिना कानूनी आवश्यकता के ही न्यायिक हिरासत में लंबे समय रखा गया। उन्हें चिकित्सीय सुविधाएं भी नहीं दी गई और 84 वर्ष के होने तथा कई बीमारियों से ग्रसित होने के बाद उन्हें जमानत भी नहीं दी गई। फादर स्टेन स्वामी को इस मामले में जांच के नाम पर न्यायिक हिरासत में रखा गया पर 9 महीने तक उनसे कोई पूछताछ भी नहीं की गई। वे एनआईए की यूएपीए मे उन्हे पाबंद कर जेल भेजने की योजना तथा जेल के प्रशासन की निर्दयता के कारण मारे गए।
Kisan Morcha 

वक्ताओं ने 8 जून 2021 को देश भर में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ विरोध कार्यक्रम की भी घोषणा की। 

सभा को संबोधित करने वालों में डॉ आशीष मित्तल, चंद्र प्रकाश सिंह, रतन सिंह, किशन नम्बरदार, राजनेत यादव, प्रताप प्रधान आदि शामिल थे।

सभा को इटावा से आए 110 वर्ष के गंधर्व सिंह यादव जी ने भी संबोधित किया। उनका जन्म 1911 में हुआ था।

0 Response to "किसान आंदोलन : संयुक्त किसान मोर्चे ने दी फादर स्टेन स्वामी को श्रदांजलि"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article